फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   115 new case of corona found in kurushetra, two died during treatment

डेंटल सर्जन और चार स्वास्थ्यकर्मियों समेत 115 संक्रमित, दो ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
115 new case of corona found in kurushetra, two died during treatment
कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के डेंटल सर्जन और चार स्वास्थ्यकर्मी सहित 115 मरीज नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक स्टाफ नर्स है, जबकि दो स्वास्थ्यकर्मी पॉली क्लीनिक से हैं। वहीं सोमवार को जिले में दो नये कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिनमें गांव गोगीपुर से 60 वर्षीय व्यक्ति और गांव लुखी से 80 वर्षीय महिला शामिल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को तीन मौत की पुष्टि की है, जिनमें शाहाबाद के विजय कॉलोनी निवासी संक्रमित मरीज भी शामिल है, जिसकी 4 सितंबर को मौत हो गई थी। संक्रमित होने वाले मरीजों में इसके अलावा पब्लिक हेल्थ विभाग के 31 वर्षीय एसडीओ व शाहाबाद शुगर मिल से सात कर्मचारी, बाखली के प्लाट नंबर पांच से 9 वर्षीय बच्चा, 15 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवती, 9 वर्षीय बच्चा, 25 वर्षीय युवती, 42 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 111 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 115 नए केस सामने आए है। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1413 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 45910 में से 40858 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 3 मरीज की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 708 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 37 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 45910 में से 40858 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 2569 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1413 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1413 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक जिले में 53 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 51 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत बता रहा है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1105 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed