फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11.5 lakhs cheated in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 11.5 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
11.5 lakhs cheated in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर उसके रिश्तेदार व आप्रवासन सलाहकार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिवाना गांव निवासी गुरदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में मथाना निवासी अपने रिश्तेदार राजिंदर व मोहाली के विदेश भेजने वाले एक सेंटर पर अपने बेटे जसविंदर सिंह को कनाडा भेजने के नाम पर 11.5 लाख रुपये की ठगी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरदीप ने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने रिश्तेदार राजिंदर से जसविंदर को कनाडा वर्क परमिट वीजा पर भेजने की बात की। राजिंदर ने मोहाली में अपनी जान-पहचान का हवाला देकर 14 लाख रुपये में सौदा तय किया, जिसमें सात लाख पहले और बाकी रकम जसविंदर के कनाडा में काम शुरू करने के बाद देने थे। गुरदीप ने 50 हजार रुपये नकद व पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज दिए। राजिंदर ने रुद्राक्ष ग्रुप का फॉर्म दिखाया, जिसमें जनवरी 2024 को 30 हजार 560 रुपये की फीस कटौती थी। इसके बाद 10 जनवरी 2024 तक अलग-अलग किस्तों में 11 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। राजिंदर ने वीजा रसीद भेजकर दावा किया कि वीजा 10 दिन में आएगा लेकिन महीनों तक कोई प्रगति नहीं हुई। जब गुरदीप ने रुपये और पासपोर्ट वापस मांगे, तो राजिंदर ने कहा कि रुपये मोहाली भेजे गए हैं और पासपोर्ट भी वहीं है। बातचीत बिगड़ने पर राजिंदर ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed