फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
पिहोवा। दहेज में कार व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप पति, सास व ससुर के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कांता फार्म मोरथली निवासी नवनीत कैर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाए कि उसकी शादी 16 नवंबर 2015 को पटियाला निवासी गुरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी इच्छा से कुछ दहेज भी दिया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका गुरविंद्र सिंह, सास परमजीत कौर व ससुर गुरबचन सिंह उसे अपने मायके से कार व बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग करने लगे। उसके विरोध करने पर ससुराल के लोग उसे भूखा प्यासा रखने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। मामले को लेकर जब पंचायत हुई लेकिन कुछ समय के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दोबारा कार व बुलेट मोटरसाइकिल लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाए कि जुलाई 2018 को उसका पति गुरविंद्र सिंह, सास परमजीत कौर व ससुर गुरबचन सिंह ने उनकी दहेज की मांग पूरी न होने के कारण मारपीट कर उसे घर में बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता के पति, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed