फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3379 युवकों के रोडवेज विभाग में कंडक्टर बनने के अरमान टूटे, आड़े आई 10 साल के अनुभव की अड़चन

3379 युवकों के रोडवेज विभाग में कंडक्टर बनने के अरमान टूटे, आड़े आई 10 साल के अनुभव की अड़चन

Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
3379 युवकों के रोडवेज विभाग में कंडक्टर बनने के अरमान टूटे, आड़े आई 10 साल के अनुभव की अड़चन
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विभाग ने कंडक्टर व ड्राइवर की नई भर्ती निकाली तो युवाओं ने बंपर आवेदन किए। इसी होड़ में छह गुना युवकों ने शर्तों से परे होकर ही आवेदन जमा करवा दिए। जिला स्तर पर रोडवेज प्रशासन को कंडक्टर पदों के लिए ही 3988 आवेदन मिले, लेकिन इनमें से महज 609 आवेदक ही शर्तों पर खरे उतर पाए। विभाग ने आवेदन पत्रों की जांच के बाद वीरवार को योग्य व अयोग्य पाए गए आवेदकों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी तो वहीं बस अड्डे पर भी चस्पा दी गई, जिसे देख योग्य आवेदकों के चेहरे खिल उठे तो वहीं अयोग्य रहे आवेदकों को मायूसी के साथ लौटना पड़ा। कंडक्टर पद के लिए योग्य होने में 10 वर्ष के अनुभव की शर्त आवेदकों के आड़े आ गई, जिसके चलते ही 3379 आवेदक अयोग्य करार दिए गए। बता दें कि विभाग ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का तोड़ निकालते हुए कंडक्टर व ड्राइवर की नई भर्ती निकाली थी। छह दिनों तक नए बस अड्डे पर ही आवेदन जमा लिए गए, जिसके चलते दोनों पदों के लिए विभाग के पास करीब 6 हजार आवेदन जमा कराए गए। बता दें कि नई भर्ती के तहत बड़ी संख्या में आए आवेदनों को कंप्यूटर में फीड करने से लेकर योग्य आवेदकों को शार्ट लिस्ट करने के लिए कर्मचारी कई दिनों से देर रात तक जुटे रहे।

12 महिला आवेदकों को भी मिली मायूसी
कंडक्टर लगने के लिए 12 महिलाओं ने भी आवेदन जमा कराए, लेकिन उन्हें भी मायूसी ही मिली। विभाग से मिली जानकारी अनुसार ये भी 10 वर्ष अनुभव की शर्त पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


तीन दिन दे सकते है आपत्ति
आयोग्य पाए गए आवेदकों को विभाग ने तीन दिन का समय दिया है। इस दौरान वे विज्ञापन में दी गई शर्तो के अनुसार विभाग द्वारा जारी की गई सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकते है। 3 नवंबर के बाद आपत्ति दर्ज नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं के साथ-साथ 10 वर्ष अनुभव की रखी है शर्त
विभाग के अनुसार कंडक्टर पद के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ संबंधित पद को लेकर 10 वर्ष का अनुभव भी होने की शर्त रखी गई थी। हालांकि अधिकतर आवेदक अनुभव की शर्त पूरी नहीं कर पाए। बता दें कि आवेदन करने वाले युवाओं में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण भी शामिल रहे है। बताया जा रहा है कि 10वीं, बीए व एमए के आधार पर योग्य पाए गए आवेदकों की मेरिट बनाई जाएगी।

तीन माह के लिए लगाए जाने है कंडक्टर व ड्राइवर
विभाग ने पहले से ही सार्वजनिक किया हुआ है कि कंडक्टर व ड्राइवर तीन माह के लिए या फिर कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समाप्त होने तक रखे जाने है। इसके बावजूद आवेदक युवाओं में चयन होने पर आगे भी सेवाएं जारी रहने की उम्मीद बनी हुई है।


ड्राइवर के लिए अभी करना होगा इंतजार : जीएम
जीएम लेखराज का कहना है कि विभाग में ड्राइवर बनने के लिए आवेदन जमा कराने वाले युवाओं को अभी इंतजार करना होगा। अभी उनके आवेदनों की जांच नहीं हुई है और न ही सरकार की ओर से सूची जारी करने के कोई आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि बिना शर्तों को देखे अधिकतर युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन जमा करवा दिए, जिनमें से महज 609 ही पात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed