फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रोडवेज कर्मियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारी महासंघ में रार

रोडवेज कर्मियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारी महासंघ में रार

Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों  के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारी महासंघ में रार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। निजी बसों को परमिट दिए जाने का विरोध कर रहे रोडवेज कर्मियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे हरियाणा कर्मचारी महासंघ में वीरवार को रार पड़ गई। जहां प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हड़ताल वापस लिए जाने निर्णय लिए जाने की सूचना स्थानीय इकाई के पास पहुंची तो वे इसके विरोध में उतर आई। मामले को लेकर बिजली निगम के काली कमली आश्रम स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से बिजली निगम के कर्मचारी व महासंघ पदाधिकारी शामिल हुए। हंगामेदार रही इस बैठक में जैसे ही प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने के निर्णय से अवगत कराया तो इस पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य भड़क उठे। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों पर कई प्रकार के आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया तो इस दौरान बलवंत सिंह ने अपना इस्तीफा भी दे दिया। हालांकि मौजूद पदाधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया लेकिन कर्मचारी महासंघ की यह बैठक दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इसके बाद कुछ स्थानीय स्तर के पदाधिकारी ताज पार्क में रोडवेज कर्मियों के धरने के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान जिला प्रधान कृष्ण कुमार चौहान, सर्कल सचिव कृष्ण पाल, पिहोवा प्रधान बलबीर सिंह, सचिव रविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, पवन कुमार, अमरीक सिंह चटठा, प्रकाश सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि महासंघ में जहां अधिकतर बिजली कर्मचारी शामिल है तो वहीं इससे शिक्षा, एक्साईज, जनस्वास्थ्य सहित कई विभागों के कर्मचारी जुड़े है।

जिला इकाई ने स्पष्ट जवाब दिया, हड़ताल नहीं लेंगे वापस : चौहान
महासंघ के जिला प्रधान कृष्ण कुमार चौहान ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अचानक हड़ताल वापस लिए जाने पर स्थानीय कार्यकारिणी मुखर हो गई, जिसके चलते बैठक कर स्पष्ट जवाब दे दिया है कि हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। प्रदेश कार्यकार्यकारिणी के फैसले पर कड़ा विरोध जता दिया है। उन्होंने बताया कि अंतिम निणर्य फिलहाल नहीं लिया गया है और वीरवार को भी दोपहर बाद कर्मचारी ताज पार्क में रोडवेज कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के बाद ही शुक्रवार को अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आज ड्यूटी पर लौटेंगे कर्मचारी : बलवंत
प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बैठक के बाद बताया कि हड़ताल प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा वापस ले ली गई है और शुक्रवार को कर्मचारी ड्यूटी पर लौटेंगे। हड़ताल वापस लेने के निर्णय को लेकर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। पूरे विचार के बाद ही ऐसे निर्णय लिए जाते है। महासंघ 4 नवंबर को जींद में होने वाली कर्मचारी रैली में भी बढ़ चढ़कर भाग लेेगा और वहां भी लिए जाने वाले निर्णय अनुसार अगली रणनीति चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी सरकार अड़ी तो महासंघ तत्काल हड़ताल पर उतर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed