{"_id":"5b1832a04f1c1b6a4d8b5244","slug":"111528312480-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा हलके की 13 कॉलोनियां होगी नियमित-सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा हलके की 13 कॉलोनियां होगी नियमित-सैनी
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाडवा की 13 कॉलोनियां होंगी नियमित : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत है। लाडवा नगर पालिका में 13 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। घरौंडा की 21 कॉलोनियों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक लाडवा क्षेत्र की 13 कॉलोनियों को नियमित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ शाहाबाद की 12 व पिहोवा की 7 कॉलोनियां नियमित होंगी। नियमित कॉलोनी होने से लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से लाडवा शहर की कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू हो चुका है। काफी लंबे समय से कई कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं डाले गए थे। जिसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वे बुधवार को लाडवा विधायक डॉ. सैनी लाडवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अवैध कालोनियों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदेश की करीब 500 से अधिक कॉलोनियों नियमित करने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भी अवैध कालोनियों को नियमित करने की लोगों ने मांग कई बार उठी थी, मगर इसे पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार कॉलोनियों को नियमित करने के नाम पर 10 साल तक झूठ बोलती रही। सैनी ने कहा कि प्रदेश वासियों को अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार ने यह अहम कदम उठाए हैं। प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं से करीब 500 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है। प्रदेश की 43 नगर पालिकाओं में 185 कालोनियां नियमित की जाएंगी। जिसमें लाडवा हलके की 13 कॉलोनियां शामिल हैं।
डॉ. सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ विकास कार्यों को करवाने में लगी है। हर वर्ग के कल्याण के लिए जहां कल्याणकारी नीतियों को क्रियांवित करने का काम किया गया हैं, वहीं उन्हें धरातल पर भी लागू किया जा रहा है। लाडवा हलके मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो चुके है और विकास के मामले में लाडवा में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। विधायक सैनी ने कहा कि लाडवा हलके की जनता की सेवा में पूरा जीवन समर्पित है और हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा दोबारा स्पष्ट बहुमत लेकर सत्तासीन होगी। भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की अपनी सरकार है, जिसमें हर वर्ग की सुनवाई हो रही है। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि इसी प्रकार नौकरी देने के मामले में कांग्रेस सरकार को पीछे छोड़ दिया है। हमने 300 सेवाओं को ऑनलाइन करके भ्रष्टाचार को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे पर अनुसार हर वर्ग का समान रूप से विकास करवाया है। आगामी समय में भी भाजपा सरकार जनता का सेवक बनकर काम करेगी।