फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मानव कल्याण के लिए योग को जीवन में धारण करना जरूरी:सुमेधा

मानव कल्याण के लिए योग को जीवन में धारण करना जरूरी:सुमेधा

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मानव कल्याण के लिए योग को जीवन में धारण करना जरूरी:सुमेधा
योग दिवस की फाइनल रिहर्सल में उमड़े लोग
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला प्रशासन, आयुष विभाग व पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य की अंतिम रिहर्सल करीब 1 घंटे तक सैकड़ों लोगों ने योग किया। इस मौके पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि मानव कल्याण के लिए आज हर मनुष्य को अपने जीवन में योग को धारण करना जरूरी है। व्यस्त जीवन में आज हर व्यक्ति को तनाव मुक्त और मानसिक शांति के लिए रोजाना योग को अपनाना होगा। योग से ही हर प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल पाएगा। इसलिए देश व प्रदेश के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने हर व्यक्ति को योग से जोड़ने के अनोखे प्रयास किए हैं।
इससे पहले उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम नरेंद्र मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी उषा राजपाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने आयुर्वेद प्रवर्तक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


योग दिवस को लेकर मैराथन आज
योग दिवस को लेकर प्रशासन की तरफ से 20 जून को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर द्रोणाचार्य स्टेडियम से एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। डीएओ डॉ. सुदेश जाटियान ने बताया कि मैराथन की शुरुआत 20 जून को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से द्रोणाचार्य स्टेडियम से की जाएगी। इस मैराथन में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों के विद्यार्थी, शहर के आम नागरिक भाग लेंगे। यह मैराथन सेक्टर-7 व 8 के डिवाइडिंग रोड से होते हुए जिंदल चौक तक जाएगी और वापस स्टेडियम तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन-किन आसनों का किया अभ्यास
पतंजलि प्रभारी जोगी राम, जिला प्रभारी पाला राम व भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह ने सबसे पहले अधिकारियों को योग दिवस के कॉमन प्रोटोकाल के अनुसार प्रार्थना करवाई और इसके बाद शिथिलकरणीय अभ्यास, योगासन, खड़े होकर किए जाने वाले योगासन, बैठकर किए जाने वाले भद्रासन, शशांकासन, वक्रासन, पेट के बल लेट कर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, सलभासन, मक्रासन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतूबंधासन, पवन मुक्तासन का अभ्यास करवाया। इसके अलावा कपालभाती, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, ध्यान, संकल्पवाचन व अंत में शांति पाठ का अभ्यास करवाया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली पीटीआई की बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने योग दिवस पर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला के सभी पीटीआई और डीपीआई की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि 21 जून को सभी पीटीआई अपने-अपने स्कूलों के बच्चों को समय पर लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि 5.45 बजे सभी बच्चे अपना-अपना स्थान ले लें और कार्यक्रम समय पर शुरू हो सके। जो भी शिक्षक और विद्यार्थी अनुशासनहीनता करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस रहेगी मुस्तैद:अभिषेक
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि योग दिवस पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी अपनी-अपनी डयूटी पर मुस्तैद रहेंगे और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था, द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य मुख्य प्रवेश द्वार से केवल वीवीआईपी अधिकारियों को ही प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। स्टेडियम के दोनो तरफ व लघु सचिवालय की तरफ लगाए गए प्रवेश द्वारा से कर्मचारियों, खिलाडिय़ों व योग कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अन्य लोगों की एंट्री की व्यवस्था की गई है।


शाहबाद के राजकीय स्कूल में हुई फाइनल रिहर्सल
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर आयोजित फाइनल योग रिहर्सल में एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू ने योग के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जहां योग होता है, वहां रोग नहीं होता। हर किसी को अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिये, योग करके हर कोई स्वस्थ रह सकता है। वे सोमवार को उपमंडल प्रशासन, आयुष विभाग व पतंजलि योग समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित फाइनल योग रिहर्सल कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में सुबह 7 बजे 8 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी होंगे। आयुष विभाग से डा. अश्वनी गुप्ता ने योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। पतंजलि योग समिति से जिला युवा प्रभारी संजीव कुमार ने आसन व योग करवाया। तहसील प्रभारी शशिकांत, महेश गुप्ता, सुनीता सैनी व कृष्ण लाल सैनी ने भी योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, बीईओ रामदिया गागट, सीडीपीओ सुखवंत कौर, ब्लॉक समिति के चेयरमैन गोपाल राणा, आयुष विभाग से डॉ.आश्मी, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed