फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10th exam result in the district was 96.22 percent, faces of students and teachers lit up.

Kurukshetra News: 96.22 फीसदी रहा जिले में 10वीं का परीक्षा परिणाम, खिल उठे विद्यार्थियों व शिक्षकों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
10th exam result in the district was 96.22 percent, faces of students and teachers lit up.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस बार बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला तो वहीं शिक्षक भी खुश नजर आए। सफल परीक्षार्थियों को शिक्षकों ने मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया, जिसमें धर्मनगरी का परीक्षा परिणाम 96.22 फीसदी रहा। इसमें 9456 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 9099 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि पिछले वर्ष यह परिणाम 61.07 प्रतिशत रहा था, इस बार परीक्षा परिणाम में 35.15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी की लहर है। प्राइवेट के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 91.87 रही है, जिसमें 504 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और 463 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं ओपन बोर्ड में अंबाला के बाद कुरुक्षेत्र सबसे कम प्रतिशतता वाला जिला रहा है, जिसकी पास प्रतिशतता 12.81 रही है। इसमें 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें महज 31 विद्यार्थी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर जिले में खुशी की लहर है। रविवार के दिन भी प्राचार्य द्वारा मिठाइयां बांटकर स्कूल परिसर में जश्न मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को जीवन में ऐसे ही निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है और वहीं आगे अच्छी स्ट्रीम में दाखिला लेने के सुझाव भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले वर्ष से 35.15 फीसदी हुई परीक्षा परिणाम में वृद्धि
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष 35.15 फीसदी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष जिले का परिणाम 61.07 फीसदी रहा था और इस वर्ष का परिणाम 96.22 फीसदी रहा है। अगले वर्ष इस संख्या को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और इस उपलब्धि को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम बताया है। विद्यार्थियों को रुचि के मुताबिक ही विषय का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस बार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी 29.26 फीसदी वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed