फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   108 feet high national flag to be hoisted at KU soon

Kurukshetra News: केयू में जल्द लहराएगा 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
108 feet high national flag to be hoisted at KU soon
कुरुक्षेत्र। केयू में लगने वाले 108 फुट ऊंचा तिरंगा का बेस देखने के लिए पहुंचे कुलसचिव वीरेंदर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में धरोहर के निकट 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज जल्द स्थापित होगा। इसके लिए फ्लैग पोल की सामग्री विश्वविद्यालय पहुंच गई है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह तिरंगा सांसद नवीन जिंदल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जा रहा है। सांसद ने फरवरी में इसकी घोषणा की थी। धरोहर और श्रीमद्भगवद्गीता सदन के सामने बेस व लोहे का बेस भी तैयार हो गया है। कुलसचिव वीरेंद्र पाल ने स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह ध्वज विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों में राष्ट्रप्रेम बढ़ाएगा। यह विश्वविद्यालय की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने नवीन जिंदल और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed