{"_id":"6885465942018975f10fb871","slug":"103-shuttle-buses-transported-the-candidates-to-the-examination-centres-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-139512-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 103 शटल बसों ने परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 103 शटल बसों ने परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया
Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिले में बने 41 परीक्षा केंद्रों तक करीब 20 हजारपरीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए 103 शटल बसों की व्यवस्था की गई। बसों के माध्यम से सभी परीक्षाओं को परीक्षा केंद्रों और वापिस पार्किंग स्थल तक पहुंचाया गया।
सरकार की व्यवस्था के अनुसार सोनीपत से परीक्षार्थियों को लेकर पहुंची बसों की अनाज मंडी में पार्किंग बनाई गई थी। यहां से जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों तक शटल बसों का प्रबंध किया गया। 103 बसों में से 94 बसों को अनाज मंडी में लगाया गया। नौ बसों को बस स्टैंड पर रखा गया। सभी शटल बसों पर को परीक्षा केंद्र के अनुसार खड़ा किया गया था। इससे परीक्षाओं को अपने केंद्र पर जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र के आवेदकों के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला से परीक्षाओं को चंडीगढ़, पंचकूला भेजने के लिए 10 स्थानों को निर्धारित किया गया। इनमें कुरुक्षेत्र, लाडवा, शाहाबाद, बाबैन, मथाना, पिपली, थानेसर, पिहोवा, इस्माइलाबाद और झांसा में बसों को खड़ा किया। जहां से प्रत्येक सत्र के करीब छह हजार परीक्षार्थियों के लिए 148 बसों को सभी 10 जगहों से भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरे दिन के लिए सभी बसों को इसी प्रकार 10 जगहों से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए पार्किंग स्थल पर पेयजल, शौचालय, ठहरने सहित मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। संवाद