{"_id":"5aef5f454f1c1b61098b859d","slug":"101525636933-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रुरुता अधिनियम के तहत 6 काबू, 22 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रुरुता अधिनियम के तहत 6 काबू, 22 पशु मुक्त कराए
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छह गिरफ्तार, 22 पशु मुक्त कराए
अमर उजाला ब्यूरो
पिपली।
सदर थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तीन गाड़ियों में लादकर ले जा रहे 22 पशुओं को मुक्त कराया है। जानकारी मुताबिक पुलिस टीम थाना सदर एरिया में रात्रि गश्त पर थी। टीम उमरी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी शहर की तरफ से तीन पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस की टीम ने पिकअप को रोककर चेक किया तो उनमें ठूंस-ठूंस कर पशु भरे थे। पुलिस ने गाड़ियों से सात भैंस, 11 कटड़े और चार भैंसे मुक्त कराए। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान, आश मोहम्मद, फरमान, रियासत, फाजिल और मनोज निवासी लखनौटी, जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया है।