फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरूष बैंक कर्मी रिश्तेदार गायब

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरूष बैंक कर्मी रिश्तेदार गायब

Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व पुरूष बैंक कर्मी रिश्तेदार गायब
संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग स्थानों से महिला और पुरुष बैंककर्मी लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर के दो अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और पुरुष बैंककर्मी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक दोनों अलग-अलग बैंकों में नौकरी करते हैं। लापता पुरुष बैंककर्मी महाबीर प्रसाद सेक्टर तीन निवासी हैं, उनकी स्कूटी भाखड़ा नहर किनारे मिलने पर परिजनों और पुलिस में हड़कंप सा मच गया। पुलिस ने नहर में तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिस दौरान प्रगट सिंह सहित दो अन्य गोताखोरों ने करीब दो किलोमीटर तक नहर में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार सेक्टर तीन निवासी करीब 40 वर्षीय महाबीर प्रसाद कुरुक्षेत्र में ही लैंड मोरगेज बैंक में क्लेरिकल स्टाफ में कार्यरत हैं और उनके दो बेटी और एक बेटा है। महाबीर सिंह शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी को घर से जाने के लिए कहकर निकल गए और वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने सेक्टर-पांच पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रपट लिखवाई। वहीं, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक स्कूटी भाखड़ा नहर पर ढांड रोड के समीप लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही ज्योतिसर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महाबीर प्रसाद के परिजनों को बुलाकर स्कूटी की पहचान कराई।
चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि महाबीर की तलाश में पुलिस की ओर से नहर पर गश्त बैठा दी गई है। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया, जिसके चलते उसे तलाश करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


महिला बैंककर्मी का भी नहीं लगा सुराग
वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामने स्थित एक कॉलोनी निवासी करीब 30 वर्षीय महिला बैंककर्मी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह करीब सात बजे मां के साथ घर से बाहर गया था और वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। मामले में जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि महिला एक अन्य शहर स्थित निजी बैंक में नौकरी करती थी। महिला के ढूूंढने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिला मोबाइल घर में ही छोड़ गई है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed