{"_id":"59ff5e104f1c1b59678b9ccd","slug":"101509907984-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद के मार्केट कार्यालय में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर शुरू किया गया 51 दिन का क्रमिक अनशन अब फैलता जा रहा है। हरियाणा के किसान इस नहर का निर्माण करने की मांग करते हुए इसे समर्थन दे रहे हैं। किसानों तेजी से इस अनशन से जुड़ते जा रहे हैं। भाकियू और भाकपा पहले से ही इस लड़ाई में सहयेाग करने का ऐलान कर चुकी हैं।
क्रमिक अनशन के 35वें दिन की शुरुआत रणधीर सुलखनी ने की। चौधरी जंगशेर डल्ला माजरा, चंदा सिंह देव सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, गुरदीप सिंह, सुखबीर सिंह, अनिल कुमार, अमन कुमार, क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दादूपुर नलवी नहर को डीनोटिफाई किए जाने पर रोष जताया। रणधीर कश्यप ने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के खिलाफ है। अगर यह नहर बंद होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि शाहाबाद को पहले ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। यदि यह नहर बंद कर दी गई तो सिंचाई की समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए दादूपुर सिंचाई परियोजना बड़ा स्रोत साबित हो सकती है। भाजपा सरकार ने इसे नोटिफाई करने का तुगलकी फरमान जारी किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस नहीं लिया तो यह आंदोलन कोई भी रूप धारण कर सकता है। किसानों ने कहा कि दादूपुर नलवी सिंचाई परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पुरा हो चुका है और सिरे पर पहुंची इस परियोजना को बंद करना बेहद अफसोस जनक है। इस अवसर पर बलकार कुरड़ी, दीप चंद थडौली, सुरेश थडौली, सुरेंद्र सिंह डल्ला माजरा, ऋषिपाल ठोल, कर्म सिंह, सतविंद्र सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।