फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ‘मलबे के मालिक ने दिया मानवता का संदेश’

‘मलबे के मालिक ने दिया मानवता का संदेश’

Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
‘मलबे के मालिक ने दिया मानवता का संदेश’
‘मलबे के मालिक ने दिया मानवता का संदेश’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि संस्कृति को सहेज कर रखना और उसका संवर्धन करना कलाकार की पहचान होती है। कला को नए आयाम देना ही कलाकारों का परम कर्तव्य होना चाहिए। ऐसे ही कलाकारों का दल न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप कुरुक्षेत्र की शान में चमकता सितारा है। सुमेधा कटारिया मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की भरतमुनि रंगशाला में न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के आठवें वार्षिक उत्सव में संबोधित कर रहीं थीं।
गौरतलब है कि शहर का एकमात्र सक्रिय नाट्य दल न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप वर्ष 2009 से निरंतर कला के विकास के लिए कार्य कर रहा है। अपने स्थापना के आठ वर्ष पूरे करने पर इस दल ने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नाटक, नृत्य, गायन और हास्य रस की प्रमुखता रही। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी, अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के विकास शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही यूटीजी का नया लोगो भी लांच किया। कार्यक्रम का आगाज मोहन राकेश की कहानी ‘मलबे का मालिक’ के मंचन से हुआ। इसका निर्देशन न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के रंगकर्मी अमित चौहान ने किया। नाटक में भारत-पाक के बंटवारे के बाद के दर्द को दिखाया गया था। कहानी मंचन करते हुए युवा कलाकारों ने दिखाया कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से एक बूढ़ा मुसलमान हिंदुस्तान आता है। वहां की बदली हुई सूरत को देखकर हैरान हो जाता है। बंटवारे के समय हुए दंगों में उसके बीवी-बच्चे मारे जाते हैं। एक पहलवान ने चिरागदीन को उसका घर हड़पने के लालच में मार दिया था। बूढ़ा जब पहलवान से मिलता है तो उसे कहता है कि अपने घर का मलबा देख लेने से भी उसे सुकून मिल रहा है। बूढ़े की बातें सुनकर पहलवान आत्मग्लानि से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे में कलाकारों की अदायगी और संवाद ने दर्शकों को भावुक कर देने वाले थे। नाटक निर्देशक प्रयोग की गई तकनीक भी सभी को रिझाने में कामयाब रही। नाटक के बाद शृंखला शुरू हुई लोक नृत्यों की। इसमें सुरभि ने सेमी-क्लासिकल नृत्य में नवदुर्गा के रूपों को दिखाया। साहिल मेहला ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। आकाश, अमन, अनिकुम, सुभाष, रोहित, नेपलिश, मनीष आदि कलाकारों ने बंगाल का छाउ नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रहे शिवकुमार किरमिच और नरेश सागवाल ने हंसी के फव्वारे छोड़े।

सिद्धार्थ के गीत तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे ने भी खूब तालियां बटोरीं। अंजली शर्मा के राजस्थानी नृत्य और छवि, सुरभि के फ्यूजन ने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में सभी दर्शक नृत्यों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। अंतिम प्रस्तुति पंजाबी भंगड़ा की रही। प्रीति मैहला, शिवानी पाराशर, पंकज, अनुज ने पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में यूटीजी के समीर मेहरा, आश्रय, शुभम, ज्योति, आरती, सिद्धार्थ, साहिल, गुरदीप, अंकित, योगेश, प्रिया, आकाश, रोहित, दीपक, साजन, मनीष डोगरा, अमरदीप, माइक्रोसागर सहित सभी 60 कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी कलाकारों की मेहनत के कारण ही किसी दल की अलग पहचान बनती है। जब तक कलाकार मेहनती और जुनून से भरे नहीं होंगे, तब तक कला का उत्थान असमंजस में रहता है। ऐसा ही कला का संगम न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों में देखने को मिलता है। सभी को धन्यवाद देते हुए मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी ने कहा कि नाटक और नृत्यों में अपनी पहचान बनाते हुए इस दल ने कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करने में सहयोग दिया है। भविष्य में भी प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने के लिए महेश जोशी, अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन ने सभी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed