फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पुलिस निजी स्कूल के सीसीटीवी से लेकर बसों को भी खंगाला

पुलिस निजी स्कूल के सीसीटीवी से लेकर बसों को भी खंगाला

Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस निजी स्कूल के सीसीटीवी से लेकर बसों को भी खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गुरुग्राम के रायन स्कूल में हुई बच्चे की हत्या के बाद अब पुलिस ने यहां भी कड़ाई बरतनी शुरू कर दी है, इसी के चलते ही बुधवार को ट्रैफिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार टीम सहित अग्रसेन स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वहीं बसों में सभी आवश्यक नियमों के अनुसार सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने स्कूल स्टाफ को स्पष्ट किया कि बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई व लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विशेष तौर पर बसों में पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। उन्होंने इस दौरान बस स्टाफ को पूरी वर्दी में रहने के निर्देश दिए तो वहीं यह भी कहा कि स्कूली बच्चों केेेे पास बाइक व स्कूटी आदि नहीं होने चाहिए। एसएचओ ने यातायात नियमों का पाठ भी बच्चों व स्टाफ को पढ़ाया तो वहीं एक बस स्टाफ के वर्दी में न मिलने पर फटकार भी लगाई। उधर स्कूल प्राचार्या ने बताया कि बच्चों को लेकर स्कूल व बसों में भी पूरी सावधानी बरती जा रही है। हर स्टाफ पूरी तरह से अलर्ट रहता है और सभी कैमरे चलाए हुए है तो वहीं बसों के चालक व हेल्पर को भी कड़े निर्देश दिए हुए है।

--------------------------------------------------------
अधिकारियों ने दिए वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश
शाहाबाद। गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में एक बच्चे की हत्या के बाद शाहाबाद प्रशासन भी जागा है। उपमंडल अधिकारी सतबीर सिंह कुंडू ने सभी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को कडे़ निर्देश दिए है कि अपने विद्यालयों में कार्यरत सभी वाहनों के चालकों, परिचालकों, विद्यालय के भीतरी नॉन टीचिंग स्टाफ की अधिकारिक रूप से समयानुसार वेरिफिकेशन करवाएं तथा उसे अपने विद्यालय रिकार्ड में सुरक्षित रखें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में संपूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुकूल होनी चाहिए जिसमें सीसीटीवी कैमरे, टायलेट की सुचारू व्यवस्था, स्कूल वाहनों का निर्धारित नियमों अनुसार संचालन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed