फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम में चार राज्यों के शिक्षकों ने किया मंथन

क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम में चार राज्यों के शिक्षकों ने किया मंथन

Sat, 19 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम में चार राज्यों के शिक्षकों ने किया मंथन
फोटो नंबर-20
विज्ञापन

-विषय को रुचिपूर्ण बनाएं ताकि आसानी से समझा जा सकें : विशाल
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
लाडवा के संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनौरा-लाडवा में दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन चार राज्यों के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के तौर पर संयुक्त राज्य अमीरात में स्थित डीपीएस स्कूल के टीचर विशाल कटारिया ने बताया कि वे विद्यार्थियों को गणित को रटवाएं नहीं बल्कि उसे उस तकनीक को बताएं जिससे वह आसानी से समझ सकें और अपने जीवन में उसे उतार सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपने विषय को रुचिपूर्ण बनाना है जो कि विद्यार्थियों के हित में है। वहीं दूसरे सत्र में सेंट थामस स्कूल लुधियाना से पहुंचे कर्मजीत सिंह औलक ने प्रतिभागियों को विभिन्न टीचिंग प्रक्रियाओं के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से पहुंचे अध्यापकों को गणित विषय में अमूमन प्रयोग में हो रही गलतियों को समझाया। उन्होंने बताया कि नॉलेज प्रदान की जाती है। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न एक्टीविटी सेशन का भी आयोजन किया गया। सिंह ने थ्योरी ऑफ मल्टीपल इंटेलिजेंस, लिंग्विस्टिक इंटेलिजेंस, लॉजिकल-मैथमैटिक्स इंटेलिजेंस, म्युजिकल इंटेलिजेंस, इंटरपर्सनल इंटेलिजेंस, इंटरापर्सनल इंटेलिजेंस, नेचुरललिस्टक इंटेलिजेंस आदि को समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के निदेशक व प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेडा ने बताया कि संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन गणित विषय को बच्चों तक सरल रूप में पहुंचाने के लिए विभिन्न गणितीय साफ्टवेयर के प्रयोग से प्रतिभागियों को समझाया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के 50 गणित अध्यापक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed