फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बस ड्राईवर लगने के लिए उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

बस ड्राईवर लगने के लिए उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस ड्राईवर लगने के लिए उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा रोडवेज विभाग में बस ड्राइवर लगने के लिए रविवार को परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। जुलाई माह से लेकर अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाती रही परीक्षाओं में जहां करीब आधे परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होते रहे तो वहीं आयोग की ओर से रविवार को आयोजित की गई ड्राइवर पद के लिए परीक्षा में कुल साढ़े 11 हजार परीक्षार्थियों में से 90 फीसदी ने परीक्षा दी। यहां तक कि अनेक परीक्षार्थी दूसरे प्रदेशों से भी शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र शहर में परीक्षा के लिए जहां 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे वहीं शाहाबाद में भी 8 केंद्रों पर परीक्षा ली गई। परीक्षा पूरी पारदर्शिता से करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए तो वही परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगवाई गई। सुबह के समय ही हुई इस परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई तो वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा ली गई। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण व नियमानुसार हुई और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed