फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1000 students from across the district will create a blast in the cultural festival

Kurukshetra News: जिलाभर के 1000 विद्यार्थी सांस्कृतिक उत्सव में मचाएंगे धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
1000 students from across the district will create a blast in the cultural festival
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन चार सितंबर को किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर के विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्सव का विषय विरासत संस्कृति, नैतिक हरियाणा और पर्यावरण पर आधारित रहेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन किया गया है। यह कार्यक्रम बैरागी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव में छह विधाओं में विद्यार्थी धूम मचाएंगे। इसमें समूह नृत्य, सोलो फोक नृत्य, स्किट प्रतियोगिता, रागिणी, म्यूजिक वॉक्ल सोलो और सोलो डांस एनी स्टाइल में खंड स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो ग्रुप में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पांचवीं से आठवीं और नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच जीत के लिए जद्दोजहद रहेगी। विद्यार्थी जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए पूर्वाभ्यास के लिए जुटे हुए हैं। इसमें प्रत्येक खंड से 30 टीमें हिस्सा लेंगी तथा 150 स्कूलों के करीब एक हजार विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सह-संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें खंड स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी छह विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रत्येक खंड से 30 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 15 पांचवीं से आठवीं और 15 नौंवीं से 12वीं की शामिल रहेंगी। जिला स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना : रोहतास वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। उत्सव का विषय भी विरासत संस्कृति, नैतिक हरियाणा और पर्यावरण पर आधारित रहेगा। इस विषय पर आधारित ही विद्यार्थियों अपनी प्रस्तुति देकर मनोरंजन के साथ-साथ जागरूक भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी का गठन कर सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed