{"_id":"6791530fd8ac0de1a30c86b5","slug":"100-stalls-will-be-set-up-in-saraswati-mahotsav-dhumman-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130381-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती महोत्सव में लगाए जाएंगे 100 स्टॉल : धुम्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती महोत्सव में लगाए जाएंगे 100 स्टॉल : धुम्मन
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती महोत्सव उपमंडल पिहोवा में 29 जनवरी से चार फरवरी तक पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी का सहयोग अति आवश्यक है। यह कहना है सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच का। वे बुधवार को उपमंडल के सरस्वती तीर्थ पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
धुम्मन सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आमजन के इस महोत्सव को गीता जयंती की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा तथा पहली बार महोत्सव में 100 स्टाॅल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, और मशहूर कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सायं के समय तीर्थ स्थल पर आरती का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे सभी बढ-चढ कर इस महोत्सव के भागीदार बनें तथा हर कार्य में आपसी तालमेल के साथ अपना योगदान दें। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आप सभी के सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक सुझाव का मकसद महोत्सव को विश्व स्तर पर सफल बनाना है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाती हैं। महोत्सव से संबधित तैयारियों में यदि कोई कमी रहती है तो उसे शीघ्र अतिशीघ्र दुरूस्त किया जाता है। इस मौके पर रोटरी क्लब पिहोवा दीपक बवैजा, लायंस क्लब पिहोवा शाश्वत चक्रपाणि आदि मौजूद रहे।