कुरुक्षेत्र। बाबा बर्फानी की वार्षिक यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण के लिए आवेदन किया। इन दो दिन में करीब 100 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन किया। अस्पताल में श्रद्धालुओं की जांच के लिए पांच चिकित्सकों के पैनल का गठन किया गया है, जिसमें चेयरमैन चिकित्सक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल कुमार, सामान्य फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली सलाहकार, डॉ. गौरव बंसल चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अरविंद चहल और दो हड्डी विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता व डॉ. मनु सोनी शामिल है।
डॉ. शैलेंद्र ममगाईं ने बताया कि अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रतिदिन कई श्रद्धालु आवेदन कर रहे हैं। अस्पताल में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। करीब 100 श्रद्धालु आवेदन कर चुके हैं, जिनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। पैनल से प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे, क्योंकि शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने पर यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। इसलिए जांच के बाद ही श्रद्धालु यात्रा पर जाएं।