फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 roadways buses run for Kapalmochan fair

Kurukshetra News: कपालमोचन मेले के लिए चलाई 10 रोडवेज बसें

Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
10 roadways buses run for Kapalmochan fair
कुरुक्षेत्र। हर साल कपालमोचन का मेला कार्तिक की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इससे पहले पांच दिन पूर्व मेला लगता है। इस बार भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं के इस मेले में पहुंचने की संभावना है। इन श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज प्रशासन ने 10 बसों को विशेष तौर पर लगाया है, जिनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल कुरुक्षेत्र बस अड्डे से ही रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह सुविधा प्रदान की है, जिससे उनमें उत्साह है। मंगलवार सुबह से ही ये बसें कुरुक्षेत्र से कपालमोचन के लिए रूट पर दिखाई देंगी। हर 40 मिनट के अंतराल पर ये बसें उपलब्ध होंगी। यहीं नहीं संभावना जताई जा रही है कि पहले ही दिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हुई तो बसों की संख्या 25 तक भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

निरीक्षक बहादुर सिंह ने का कहना है कि मेले के लिए सुबह साढ़े सात बजे से ही बस नए बस अड्डे पर उपलब्ध होगी। श्रद्धालुओं से सामान्य दिनों की तरह ही किराया वसूल किया जाएगा। उनका कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में धर्मनगरी से श्रद्धालु कपालमोचन मेले में जाते हैं, जिसके चलते ही प्रशासन ने उन्हें बस सुविधा प्रदान किए जाने का निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed