फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 quintals of poppy husk recovered and accused of selling and importing it were arrested

Kurukshetra News: 10 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद कर बेचने व मंगवाने के आरोपियों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
10 quintals of poppy husk recovered and accused of selling and importing it were arrested
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पंजाब के तरतारन जिले पखोपुर गांव के रहने वाले परमजीत सिंह के कैंटर से तलाशी के दौरान 10 क्विंटल 32 किलो 540 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इसी मामले में टीम ने उक्त नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में अमृतसर के पदरी गांव के रहने वाले पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि परमजीत सिंह झारखंड से डोडा-पोस्त लाकर बेचता है। टीम ने शुक्रवार को एनएच-44 पर नीरवाना सिटी शाहाबाद के पास नाकाबंदी कर कैंटर को रोका। कैंटर की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ शाहबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 11 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा को भी गिरफ्तार अदालत में पेश करने के बाद आठ दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed