फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 players from Kurukshetra University selected for Khelo India

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ी हुए खेलो इंडिया में चयनित

Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
10 players from Kurukshetra University selected for Khelo India
कुरुक्षेत्र। कोच राजेश कुमार ​खिलाड़ी को गुर देते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गाें में जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। साथ ही सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन


47-50 किलो वर्ग में कुवि के मोहित ने यूओसीके के बेसिल एम. बेबी को 5-0 से हराया, 50-55 किलो वर्ग में गंगा ने महेश को 4-1 से पराजित किया। 55-60 किलो वर्ग में मिलन देसवाल ने एसजीबीएयू के रेहान शाह को 5-0 से, 60-65 किलो वर्ग में पंकज कुमार ने डीएयूआई के रूपेश शुक्ला को आरएससी के आधार पर हराया। 65-70 किलो वर्ग में संचीत सांगवान ने एसजीबीएयू के प्रज्वल चंद्रभान को 5-0 से, 70-75 किलो वर्ग में उदय सिंह ने ओयूएच के एम. आदित्य मौर्या को 5-0 से मात दी। 75-80 किलो वर्ग में कृष ने एसआईएसटी के श्रीकांत को नॉकआउट से हराया। 80-85 किलो वर्ग में विशेष कुमार ने एयूवीआई के दिनेश कुमार रेड्डी को आरएससी से पराजित किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में प्रिंस शर्मा ने जेएमआई के रेहान हुसैन सिद्दीकी को आरएससी से हराया। वहीं 90+ किलो वर्ग में आदित्य ने सुक के जरी सैफाली को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


- खेलों इंडिया में भी दिखाएंगे दम : राजेश
कोच राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अलग-अलग भार वर्ग में खेल रहे सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी अब खेलों इंडिया के लिए चयनित हुए हैं। ये सभी खिलाड़ी अब खेलों इंडिया में अपने मुक्के का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोच राजेश कुमार खिलाड़ी को गुर देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। कोच राजेश कुमार खिलाड़ी को गुर देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed