Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 lakhs cheated from clothes seller by cheating

Kurukshetra News: झांसा देकर कपड़ा विक्रेता से ठगे 10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs cheated from clothes seller by cheating
पानीपत। पानीपत के एक युवक व महिला ने मिलकर कैथल के राजौंद निवासी कपड़ा विक्रेता को अपने जाल में फंसाकर 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे एक मोतियों की माला दिखाई और उसे बिकवाने पर कमीशन का लालच दिया। आरोपियों ने उसे छह सोने के मोती भी दिए, जो सुनार के यहां जांच के दौरान असली मिले।
विज्ञापन

व्रिकेता ने लालच में आकर 10 लाख रुपये आरोपियों को देकर माला ले ली, जिसकी व्रिकेता ने सुनार के पास जाकर जांच कराई तो नकली मिली। विक्रेता ने आरोपियों को फोन किया तो नंबर बंद मिले। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैथल जिले के राजौंद निवासी कपड़ा दुकानदार भीम सिंह से बताया कि उसकी राजौंद में कपड़े की दुकान है। गत दिनों पहले दुकान पर एक युवक और महिला कपड़ा लेने आए थे। उन्होंने 700 रुपये का कपड़ा लिया। 10 दिन बाद वे दोबारा आकर 500 रुपये का कपड़ा लेकर गए, लेकिन इस बार उन्होंने अपना नंबर दिया और कहा कि पानीपत कभी आएं तो फोन करना। वह नौ दिसंबर को पानीपत गया तो उसने नंबर पर फोन किया। आरोपियों ने उसे असंध रोड, शनि मंदिर के पास बुलाया। उसे एक मोतियों की माला दिखाई और माला का दो किलो वजन बताते हुए उसे बिकवाने पर कमीशन का लालच दिया। आरोपियों ने उसे पहले माला से सोने के दो मोती निकालकर दिए और उन्हें जांच कराने के लिए कहा। उसने सुनार से जांच कराए तो वह सोने के असली मोती मिले। 17 दिसंबर को वह दोबारा गया तो आरोपियों ने उसे चार मोती ओर दिए। वह जांच में सोने के मिले। विश्वास कर उसने तीसरी बार आरोपियों से 10 लाख रुपये एडवांस देकर माला ले ली और 10 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। उसने सुनार से जाकर माला चेक कराई तो वह नकली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवक व महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुदकमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed