फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10-10 years imprisonment hashish smugglers

चरस तस्करों को 10-10 साल कैद

Thu, 17 Jul 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
10-10 years imprisonment hashish smugglers
कुरुक्षेत्र। हिमाचल वासी दो चरस तस्करों सहित तीन लोगों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10-10 साल कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माना अदा करने सजा सुनाई है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन


 पिहोवा निवासी एक अन्य तस्कर के अलावा सूमो कोठी मंडी (हिमाचल) वासी दो तस्करों को अपराध शाखा की टीम ने पिहोवा से गिरफ्तार किया था। अदालत में विचाराधीन करीब सवा साल पुराने मामले में न्यायाधीश राजीव गोयल ने तीनों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा के आदेश सुनाए।
विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2013 को टी प्वाइंट ढांड-कैथल रोड पिहोवा से 4 किलो 700 ग्राम चरस के साथ पिहोवा सैनी मुहल्ला वासी हरीश पुत्र बलदेव, सूमो कोठी मंडी हिमाचल प्रदेश वासी नानक चंद पुत्र मिर्जा सिंह तथा श्याम लाल पुत्र भीमा राम को नशीली वस्तु अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला एएसजे राजीव गोयल की अदालत में विचाराधीन था। उप न्यायवादी दिनेश सभरवाल ने बताया कि धारा 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों दोषियों हरीश कुमार, नानक चंद व श्याम लाल को 10-10 वर्ष कैद की सजा व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 6-6 महीने सजा और काटनी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed