फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.16 lakh withdrawn from the account of retired worker, case registered

सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से निकाले 1.16 लाख, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
1.16 lakh withdrawn from the account of retired worker, case registered
शातिर ठग ने बिजली का बिल भरने का मैसेज भेजकर सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से एक लाख 15,969 रुपये निकाल लिए। इस दौरान आरोपी ने कर्मचारी को बिजली का बिल न भरने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-आठ में रहने वाले विजेंद्र जैन ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तीन जुलाई को एक बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसका बिजली का बिल बकाया है। अगर बिल अदा नहीं किया तो उसका बिजली कनेक्शन काट दिए जाएगा। मैसेज में आए नंबर पर फोन करके कहा कि उसने बिजली का बिल भरा हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने उसे सिस्टम चेक करने को कहा और उसे एक लिंक भेजा। आरोपी ने उससे कहा कि वह लिंक अपलोड कर ले और 11 रुपये भेज दे। रुपये भेजने के पांच मिनट बाद उसके खाते से एक लाख 15,969 रुपये निकल गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed