फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kiran Chaudhary BJP candidate for Haryana Rajya Sabha by election

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा से किरण चौधरी उम्मीदवार, BJP ने निभाया वादा, अब दूसरे वादे की बारी

Tue, 20 Aug 2024 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Aug 2024 06:34 PM IST
सार

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने किरण चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। किरण चौधरी बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Kiran Chaudhary BJP candidate for Haryana Rajya Sabha by election
किरण चौधरी - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा ने हरियाणा की एक मात्र राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की बहु किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वह 21 अगस्त बुधवार को नामांकन करेंगी। पार्टी की ओर से सहमति बनने के चंद घंटे पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस से तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। 
विज्ञापन


किरण चौधरी करीब सवा दो महीने पहले लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं। इससे पहले कांग्रेस ने 2004 में किरण चौधरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था, मगर उस दौरान किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह जीत नहीं सकी थी। इस बार भाग्य किरण के साथ है। भाजपा के पास बहुमत है और कांग्रेस ने फिलहाल उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक रहेगा।
विज्ञापन


भाजपा ने 20 अगस्त मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक में राज्यसभा के उपचुनाव को लेकर चर्चा होनी थी। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी समेत सभी मंत्री व विधायक शामिल हुए। बैठक में जजपा के विधायक जोगी राम सिहाग भी शामिल हुए। बैठक में किरण चौधरी का नाम रखा गया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। बैठक के बाद कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी दी कि किरण चौधरी के नाम पर सभी विधायकों के बीच सहमति बनी है। वह 21 अगस्त को सुबह नौ बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्र्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करती है तो वह मुकाबले के लिए तैयार हैं। उनके पास पूर्ण बहुमत हैं। विधानसभा में भाजपा के 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, जजपा के बागी विधायक भी पार्टी के संपर्क में हैं। बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग भी भाजपा की बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण खेर जब कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी तो उस दौरान वह इसी शर्त पर आई थी कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए और उनकी बेटी श्रुति को तोशाम से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाए। भाजपा ने अपना एक वादा पूरा कर दिया है और अब दूसरे वादे की बारी है। हालांकि दूसरा वादा भाजपा के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। कुछ अपवादों को छोड़ भाजपा में नीति रही है कि एक व्यक्ति एक पद। ऐसे में भाजपा यदि श्रुति को तोशाम से उम्मीदवार बनाती है तो पार्टी बरसों से चली आ रही नीति से किनारा कर सकती है। हालांकि पिछले दिनों संघ के साथ हुई समन्वय बैठक में आरएसएस ने नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने की वकालत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed