हरियाणा विधानसभा: केजरीवाल की इस योजना ने बटोरी सुर्खियां, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की लागू करने की मांग
हरियाणा विधानसभा में केजरीवाल की शहीद सम्मान योजना की गूंज उठी। पूर्व सीएम ने तारीफ की। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले कि पंजाब सरकार 'शहीदों को सम्मान' दे रही है, हरियाणा सरकार भी लागू करे।
विस्तार
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने आप सरकार की शहीद सम्मान योजना की सदन में खड़े होकर तारीफ की है। उन्होंने इस योजना को हरियाणा सरकार से लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीदों को एक एक करोड़ और उनके बच्चों को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। यह काम हरियाणा सरकार को भी करना चाहिए।
गौरतलब है कि शहीद सम्मान 'योजना' आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लाई योजना है, जिसके तहत देश के लिए शहीद होने वाले हर जवान के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ की धनराशि और दिए जाने का प्रावधान है। वहीं इस योजना को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी अपनाया है।
केजरीवाल मॉडल की गूंज 🔥😳
हमेशा के लिए बदल गयी हरियाणा की राजनीति
👉Ex-CM Bhupendra Hudda ने BJP सरकार से AAP सरकार की "शहीद सम्मान राशि" योजना की तरह ही हरियाणा के शहीदों के परिवार को 1 Crore सम्मान राशि देने की करी मांगविज्ञापन विज्ञापन
ये केजरीवाल का जलवा है 😎 pic.twitter.com/5diAUGw3Xi — AAP (@AamAadmiParty) August 29, 2023
जिसके तहत पिछले दिनों लेह में शहीद हुए जवानों के परिवारों को भी एक करोड़ रुपये सहित सरकारी नौकरी देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। पंजाब सरकार के इस कदम का हवाला देते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा में तारीफ की और इसे हरियाणा सरकार से भी लागू करने की अपील की है। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस योजना ने फिर सुर्खियां बटोरी हैं।