फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kejriwal escalates attack on other political parties

'राहुल या मोदी नहीं, कौरवों और पांडवों के बीच चुनाव'

Fri, 01 Mar 2013 08:12 AM IST
कुरुक्षेत्र/ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
kejriwal escalates attack on other political parties

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2014 का लोकसभा चुनाव महायुद्ध के रूप में लड़ा जाएगा और जंग नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी के बीच नहीं, बल्कि कौरवों और पांडवों के बीच होगी।

विज्ञापन


उन्होंने आम जनता को पांडव और भ्रष्टाचारी राजनेताओं को कौरव बताते हुए अगले लोकसभा चुनाव को न्याय युद्ध की संज्ञा दी। केजरीवाल गुरुवार को पिपली की अनाज मंडी में भाकियू की राज्य स्तरीय रैली में बोल रह थे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की महारैली में सभी राजनैतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल के खास निशाने पर सोनिया गांधी, राबर्ट वाड्रा, सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नवीन जिंदल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, रिलायंस ग्रुप एवं डीएलएफ सहित अन्य कंपनियों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनका काम इन लोगों को केवल किसानों की जमीन को औने-पौने भाव खरीदकर देना है। किसानों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण किसान कर्जे में डूबते जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के 14 हजार किसानों पर 1100 करोड़ रुपये का कर्ज है और सरकार इन किसानों की जमीन कुर्क कर रही है। सांसद नवीन जिंदल पर तीखे वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिंदल का कोयला घोटाले में सीधा हाथ है, लेकिन उनके विरुद्ध आज तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।


उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और उनकी पार्टी की भी जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि चौटाला ने जेबीटी टीचर घोटाले में जो किया, आज जनता के सामने है और उनकी पार्टी चाहती है कि भ्रष्टाचार करने वाले सभी राजनेताओं और अफसरों को भी यूं ही जेलों में डाला जाए। क्रांतिकारियों, शहीदों, किसानों और आम जनता को आज रोटी के भी लाले पडे़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed