फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kavita third in world boxing ranking

विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में कविता को तीसरा स्थान

Mon, 04 Nov 2013 08:53 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
kavita third in world boxing ranking
अर्जुन अवार्डी महिला बॉक्सर कविता चहल और मैरीकॉम विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में पांचवें पायदान से सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। भिवानी की कविता की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के बाद कविता भी जोश से लबरेज है और उनका टारगेट प्रदेश और देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है।


खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर से पहले तक विश्व मुक्केबाजी की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर चल रही 81 किलो से अधिक भार वर्ग की कविता अब तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर मैरीकाम भी तीसरी पोजीशन पर हैं।
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 81 किलो से अधिक भार वर्ग में नंबर वन चीन की बॉक्सर ली यूनफेई और नंबर दो पर कजाकिस्तान की कुंगईबया लज्जात हैं। 51 किलो भार वर्ग महिला विश्व मुक्केबाजी की रैंकिंग में चीन की रेन कैंनसन प्रथम, वर्जीना इंग्लैंड की एडम्स निकोला द्वितीय और तीसरी पोजीशन पर भारत की मैरीकॉम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कविता ने पिछले साल हुई विश्व मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता था। अगस्त मेें नार्दर्न आयरलैंड में हुए पुलिस गेम्स में कविता ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं मैरीकॉम ने विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।


अमर उजाला से खास बातचीत में कविता चहल ने बताया कि तीसरी रैंकिंग पर पहुंचने से वह खुश हैं। उनका अगला टारगेट देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है। फिलहाल वह पटियाला कैंप में अभ्यास कर लौटी हैं और अगला कैंप 23 नवंबर से शुरू होगा। वह अपने कोच से बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रही हैं और हर रोज सुबह-शाम चार से पांच घंटे अभ्यास कर रही हैं।

कविता ने बताया कि अगले साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप, एशियन चैंपियन और एशियन गेम्स के अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में भी जुटी हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपने कोच जगदीश सिंह और कैंप उनके कोच अनूप सिंह के सिखाए नवीनतम दांव पेचों से विरोधी महिला बॉक्सरों को पछाड़ने में कामयाब होंगी।


कविता के कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह ने बताया कि कविता की इस उपलब्धि पर हर खेल प्रेमी को गर्व है और उन्हें भरोसा है कि ओलंपिक में भी कविता देश के लिए पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed