फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth went missing in America, increased concern of relative

Karnal News: अमेरिका गया युवक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth went missing in America, increased concern of relative
- एक साल से नौकरी कर रहा था अभिषेक, परिजन बोले, उसके साथ रह रहे अन्य युवकों पर है शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। कालरम गांव निवासी युवक अमेरिका के जार्जिया से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। कालरम निवासी रणबीर सिंह का 23 वर्षीय बेटा अभिषेक पिछले एक साल से जार्जिया में नौकरी कर रहा था। उससे पहले वह दो साल इंग्लैंड में भी रहा।

युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का 24 अगस्त को फोन आया और पिता से बात हुईं थी, लेकिन उसके बाद बात नहीं हो पाई है। जिसके चलते उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने जार्जिया में आसपास के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि अभिषेक कई दिनों से लापता है। परिजनों ने बताया कि वहां कालरम के अन्य युवक भी रहते हैं। परिजनों का आरोप है कि उन युवकों ने अभिषेक के साथ मारपीट की है। उन्हीं युवकों ने उसे लापता किया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उनके बेटे की हत्या न कर दी गई हो। परिजनों के बताया कि उन्होंने जार्जिया पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed