फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth was shot in Karnal due to an old rivalry, victim had come out of jail just two days ago

Haryana: करनाल में पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, दो दिन पहले ही आया था पीड़ित युवक जेल से बाहर

Thu, 19 Dec 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

पीड़ित हांसी रोड निवासी राहुल पंडित ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों ने उसपर हमला किया है। उन लोगों में से मुख्य आरोपी प्रवीण ने बीती 26 जनवरी को ध्रुव के भाई दीपक पर कर्ण गेट के पास जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
youth was shot in Karnal due to an old rivalry, victim had come out of jail just two days ago
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में रंजिश के चलते हांसी रोड पर देर रात कार में सवार चार दोस्तों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं गोलियां भी चलाई। गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। कार में सवार एक पीड़ित दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपियों ने उसे सबक सिखाने के लिए ही उसपर हमला किया था। सूचना मिलने पर डीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित हांसी रोड निवासी राहुल पंडित ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों ने उसपर हमला किया है। उन लोगों में से मुख्य आरोपी प्रवीण ने बीती 26 जनवरी को ध्रुव के भाई दीपक पर कर्ण गेट के पास जानलेवा हमला किया था। फिर उन्होंने उनपर हमला किया  बदला लिया था और मई महीने में घरौंडा के अंदर प्रवीन के साथ मारपीट की। इस केस में वह जेल गया था। 16 दिसंबर को ही वह जेल से आया था। रात को वह अपने दोस्त ध्रुव, राहुल के साथ गाड़ी में था।
विज्ञापन


वह राहुल को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोका। गाड़ी में से आरोपी प्रवीण उर्फ कतलू, शुभम उर्फ पांच, नानू, रजत उर्फ वत्ता और सागर सहित अन्य लोग उतरे। प्रवीन ने गाड़ी पर हमला किया, जबकि अन्य लोगों ने पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने गोली भी चलाई। जान बचाने के लिए युवक को एक अनजान घर में छिपना पड़ा। मौके पर पहुंचे डीएसपी सोनू नरवाल ने बताया कि  इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed