फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth missing, suicide note found on the banks of the canal

युवक लापता, नहर किनारे मिला सुसाइड नोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth missing, suicide note found on the banks of the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। गांव नसीरपुर टिल्ला से वीरवार को एक 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव नेवल के निकट आवर्धन नहर की पटरी पर उसकी मोटरसाइकिल मिली। मोटरसाइकिल पर एक नोट भी रखा था। जिसमें लिखा था कि वह जिंदगी से परेशान हो गया है। इस कारण आत्महत्या करने जा रहा है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं युवक ने नहर में छलांग तो नहीं लगा दी। वहीं आशंका है कि कहीं युवक ने यह योजना के तहत तो नहीं किया है, क्योंकि 15 सितंबर को युवक की शादी की तारीख तय हो चुकी है।
नसीरपुर टिल्ला निवासी 24 वर्षीय शुभम एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद 15 सितंबर शादी की तिथि तय हुई थी। शादी से संबंधित कुछ दस्तावेज युवक के परिजनों ने गांव के सरपंच को दिए थे। इन दस्तावेजों को युवक वीरवार को सरपंच से वापस ले गया। इसके बाद वह परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया। उसके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे। सुबह 8 बजे गांव नेवल के निकट आवर्धन नहर की पटरी पर उसकी मोटरसाइकिल मिली। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। कुंजपुरा पुलिस व युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मोटरसाइकिल पर रखा एक नोट मिला।
विज्ञापन

वीरवार को खरीदे थे दो नए सिम
बताया जा रहा है कि युवक ने वीरवार को ही दो नए सिम खरीदे थे। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पता चला है कि युवक की एक बार लोकेशन करनाल की मिली। उसके बाद नए दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया है कि युवक ने 2 दिन पूर्व ही अपने संस्थान से सैलरी भी ली थी। कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सभी संदिग्ध पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच और नहर में भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed