{"_id":"698f8e6723d671c2740453b0","slug":"youth-is-the-biggest-strength-of-the-nation-prof-rampal-karnal-news-c-18-knl1018-845065-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : प्रो. रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : प्रो. रामपाल
Sat, 14 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डीएवी पीजी काॅलेज में चल रहे सात दिवसीय दिन-रात शिविर के छठे दिन शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति और कालेज प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. रामपाल सैनी ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। जिला वन मंडल अधिकारी पवन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं। डाॅ. रेखा चौधरी, डाॅ. प्रतिभा राठी, डाॅ. अंशु, डाॅ. मीनू, डाॅ. मनीषा, डाॅ. राधिका, डाॅ. रमा गर्ग, डाॅ मोनिका, शशि ,वीरेंद्र, सुनील मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन