फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth held hostage in Kazakhstan on pretext of taking him to Canada

Karnal News: कनाडा ले जाने का झांसा दे युवक को कजाकिस्तान में बंधक बनाया

Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth held hostage in Kazakhstan on pretext of taking him to Canada
करनाल सदरपुर का निखिल कजाकिस्तान में हाथों पर टेप लगाकर बंधक बनाया हुआ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घराैंडा। सदरपुर गांव निवासी निखिल को कनाडा भेजने का झांसा देकर कजाकिस्तान में बंधक बना लिया गया। आरोपियों का दुस्साहस इतना कि उन्होंने अपने 4 लोगों को 20 लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए उसके घर भेजा। परिजन ने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया तो बंधक बनाए युवक को प्रताड़ित करते हुए वीडियो भेजी। परिजन ने किसी तरह प्रबंध कर 10 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचाए लेकिन उन्होंने निखिल को नहीं छोड़ा। अब परिजन ने पुलिस में शिकायत की है। परिजन के अनुसार उन्होंने पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस को सौंपा है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
निखिल के चाचा रामचंद्र के अनुसार, उनके भाई बलकार का बेटा निखिल कनाडा में घूमने के लिए जाना चाहता था। उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में जालंधर के मियानी गांव स्थित राय इमिग्रेशन नामक कार्यालय और मोबाइल नंबर दिए हुए थे। एक नंबर पर संपर्क किया। उसकी बात मनप्रीत नामक व्यक्ति से हुई। बाद में मनप्रीत ने उसे जश्न नामक व्यक्ति से मिलवाया। जश्न ने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन

एजेंटों ने निखिल के सारे दस्तावेज की स्कैन काॅपी ऑनलाइन मंगवा ली। 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर बुलाया। साथ में 500 डॉलर लाने के लिए बोला। निखिल दिल्ली से हवाई जहाज में बैठकर चला गया। उसके साथ हेमराज नाम का एक और युवक भी था। बाद में उसकी कॉल आई कि वह सकुशल कनाडा पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र के अनुसार, 2 मार्च को सदरपुर गांव में चार लोग पहुंचे और निखिल को कजाकिस्तान में बंधक बनाए जाने के बारे में बताया। एजेंटों ने निखिल की फ्लाइट दिल्ली से मुंबई और वहां से कजाकिस्तान की बुक करवाई थी। फोन पर उससे जबरन बुलवाया गया था कि वह कनाडा में है। गुस्से में आए परिजन ने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले। 3 मार्च को उनके पास एक वीडियो आई। इसमें निखिल और हेमराज के हाथ-पैर टेप लपेटकर बंधे हुए दिख रहे थे। उनकी पीठ पर ब्लेड से वार किए जा रहे थे।
बाद में आरोपियों ने फोन कर अपने आदमियों को छोड़ने और फिरौती की रकम देने पर निखिल को छोड़ने की बात कही। परिजन ने किसी तरह प्रबंध कर 4 मार्च को 10 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचाए लेकिन उन्होंने निखिल को नहीं छोड़ा। पुलिस को पकड़े गए दोनों आरोपी सौंप दिए हैं।
घराैंडा थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने बलकार सिंह की शिकायत पर आरोपी एजेंट मनप्रीत, जश्न, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी, बंधक बनाकर मारपीट करने और वसूली करने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और युवक को सकुशल वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।


---


साेनू नाम का व्यक्ति ले गया था होटल में
बलकार ने बताया कि उनके बेटे को मुंबई एयरपोर्ट से कजाकिस्तान के अल्माटी ले जाया गया। वहां पर सोनू नाम का व्यक्ति उन्हें लेने के लिए पहुंचा। वह तीन घंटे तक रुकने की बात कहकर सोनू दोनों युवकों को होटल में ले गया था। आरोपी और रकम की मांग कर रहे हैं।

करनाल सदरपुर का निखिल कजाकिस्तान में हाथों पर टेप लगाकर बंधक बनाया हुआ।

करनाल सदरपुर का निखिल कजाकिस्तान में हाथों पर टेप लगाकर बंधक बनाया हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed