फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies of fever in private hospital, suspected of dengue

निजी अस्पताल में बुखार से युवक की मौत, डेंगू का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever in private hospital, suspected of dengue
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुखार के बाद प्लेटलेट्स कम होने पर निजी अस्पताल में उपचाराधीन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जिसका मेडिकल कॉलेज स्थित शवगृह से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। युवक को डेंगू होने का भी संदेह जताया जा रहा है। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है।
गांव रसूलपुर निवासी 27 वर्षीय पंकज को 26 अक्तूबर को प्लेटलेट्स कम होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। युवक के पिता सूरज और मामा सुशील शर्मा ने बताया कि प्लेटलेट्स चढ़ाने से पंकज काफी राहत महसूस कर रहा था। अगले दिन फिर से डॉक्टर ने दोबारा प्लेटलेट्स चढ़ाए। इसके बाद पंकज को बेचैनी हो गई। डॉक्टर को बताया तो भी उसने चेक नहीं किया। जो कंपाउंडर चेक करने आया वह भी नशे में था। ऐसे में लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

नशे में था डॉक्टर, खाली लेटरहेड पर कराए हस्ताक्षर
मृतक के मामा सुशील कुमार का आरोप है कि डॉक्टर अस्पताल में ही शराब पी रहे थे। बेटे की हालत बिगड़ने पर बार-बार कहने के बाद भी डॉक्टर ने उसकी सुध नहीं ली। दूसरे डॉक्टर ने बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। इस दौरान स्टाफ के सदस्यों ने इलाज के नाम पर अस्पताल के खाली लेटरहेड पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिए। इस पर केवल हाई रिस्क कंसर्न लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को थी शादी की सालगिरह
पंकज इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी कर परिवार चला रहा था। उसका एक दो साल का बेटा है और पत्नी सात माह की गर्भवती है। जवान बेटे की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 31 अक्टूबर को उसकी शादी की सालगिरह भी है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
जानकारी के अनुसार मृतक पंकज की बहन की अगले माह शादी तय की गई है। जिसकी वह तैयारियों में भी जुटा था। अचानक बेटे की मौत से शादी की तैयारियां और खुशियां मातम में बदल गईं।

रसूलपुर गांव के एक युवक की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच करेंगे।
-रोशन लाल,प्रभारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed