फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies in accident, condition of two is critical

Karnal News: हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, condition of two is critical
- जीटी रोड पर मनाली से घूमकर लौटते समय हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर रायपुर रोडान गांव के समीप एक ट्राला चालक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पांच युवकों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। सभी मनाली घूमकर वापस जा रहे थे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम के खलीलपुर गांव निवासी बिट्टू के अनुसार वह बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। वह अपने पांच दोस्तों के साथ मनाली घूमने गया था।
सात दिसंबर को वह मनाली से घर के लिए चले थे। गाड़ी को वह खुद चला रहा था। उसकी साइड वाली सीट पर भिवानी के कोट निवासी मानसु बैठा था तो पीछे वाली सीट पर नागलोई दिल्ली निवासी मनीष चौहान, शिवम व मेरठ के देव नगर निवासी प्रियांशु था। आठ दिसंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जीटी रोड पर रायपुर रोडान के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला आ रहा था। जिसमें ट्रैक्टर लोड थे। उस ट्राला चालक ने उनकी कार को ओवरटेक कर साइड मार दी। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मानसु, मनीष चौहान व प्रियांशु घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवम की जान बच गई। राहगीरों ने घायल अवस्था में उन्हें नीलोखेड़ी के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से मानुस व मनीष चौहान को डॉक्टर ने करनाल रेफर कर दिया तो प्रियांशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed