{"_id":"64a337ca4a6ca8346e0cf358","slug":"youth-dies-after-coming-in-contact-with-wire-karnal-news-c-18-knl1031-164393-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 04 Jul 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। खंड के बाल राजपूताना गांव में करंट लगने से एक 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह पशुबाड़े में जाते वक्त ट्रांसफार्मर से आ रही तार की चपेट में आने से हादसा अंजाम हुई।
पुलिस को शिकायत में मनीष ने बताया कि उसका भाई सोमपाल पशुबाड़े में पशुओं के पास सोता था। ट्रैक्टर ट्राली पर मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके दो बेटे और बेटी है। सोमवार की सुबह के समय जब ट्रैक्टर मालिक उसे उठाने के लिए बाड़े में पहुंचा तो वह गेट के पास पड़ा मिला। परिवारजनों के आने के बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी ईश्वर,अनिल, सोमपाल, सोनू, सतपाल, विजेंद्र, राम सिंह सुशील, रोहतास, रणजीत का कहना है कि बिजली के ट्रांसफार्मर से खुले तार आ रहे है। करंट आने की कई बार बिजली निगम में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।