फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth died in road accident

सीटेट की परीक्षा देने जा रहे कार सवार की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
गांव स्टौंडी के समीप दो कारों की भिड़ंत में सीटेट की परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना के जांच अधिकारी एचसी रणधीर ने बताया कि मतलौडा के समीप गांव ओसरी निवासी जितेंद्र उसकी पत्नी मोंटी व मौसी व चाचा का लड़का मोहित (20) आल्टो कार में सवार होकर गांव से करनाल आ रहे थे। मोहित और उसकी भाभी मोंटी की सीटेटे की परीक्षा थी। सुबह जब वह स्टौंडी गांव पहुंचे तो ईंटों के भट्टे के समीप सामने से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। मोहित कार चला रहा था। टक्कर लगते ही ऑटो कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार से मोहित, जोगिंद्र व उसकी पत्नी मोंटी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें करनाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। महिला मोंटी की हालक गंभीर बनी है।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था।
ओसरी गांव निवासी मोहित चार बहनों का इकलौता भाई था। एक साल पहले उसके जीजा की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed