फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dead body found After 18 days

अठारह दिन बाद मिला इंजीनियर का शव, तनाव बरकरार

Wed, 01 Jan 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल Updated Wed, 01 Jan 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth dead body found After 18 days
आखिरकार हत्या के 18 दिन बाद मंगलवार देर रात गांव कुटेल के इंजीनियर रविंद्र का शव सिरसी पुल के पास से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को आवर्धन नहर में फेंक दिया गया था। हालत खराब होने के कारण शव को रोहतक पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

जिसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को युवक के पैतृक गांव लाया गया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। शव के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पूरे गांव को चारों ओर से छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीसी विकास यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद और डीएसपी जोगिंद्र राठी, तहसीलदार हरिओम अत्री समेत कई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की शव यात्रा में राजनीतिक लोगों के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पक्षाें के बीच फिलहाल तनाव बरकरार है। वहीं, पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है।

ये है मामला
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को कुटेल के युवक रविंद्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। परिजनों की शिकायत पर पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने रविंद्र की हत्या कर रांवर के पास आवर्धन नहर में शव फेंकने की बात कबूल की थी। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की थी और प्रशासन से शव को शीघ्र ढुंढने की मांग की थी। इस कारण काफी दिनों तक पूरे गांव में तनाव था। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया था। करीब 18 दिन के बाद मंगलवार को युवक का शव सिरसी पुल के पास से बरामद किया गया था।

पुलिस को लगभग 18 दिन के बाद युवक का शव सिरसी पुल के पास से मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। रात में ही शव को करनाल के मेडिकल कालेज लाया गया, लेकिन शव की हालत बेहद गली सड़ी होने के कारण चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रात को रोहतक रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव रोहतक से वापस गांव कुटेल लाया गया।

तीन बार नहर खंगाली थी
चौदह दिसंबर को ही पुलिस ने रविंद्र को आवर्धन नहर में खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया था। रविंद्र का शव न मिलने से पुलिस ने तीन बार नए सिरे से नहर खंगाला, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार प्रशासन ने एनडीआरएफ सहित प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद ली।

 गोताखोरों ने तीसरी बार फिर नए सिरे से शव को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया। मंगलवार की देर रात पुलिस को सिरसी पुल के पास एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने रविंद्र के परिजनों को मौके पर बुलाया और शव की शिनाख्त करवाई। शव की शिनाख्त होते ही जिला पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

भाई को दिया सरकारी नौकरी का आश्वासन
परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियाें से रविंद्र के भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रशासन की ओर से उसको नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। शव यात्रा में हलका विधायक नरेंद्र सांगवान, कांग्रेस नेता सोहनलाल गुप्ता, जयपाल शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

आरोपियों ने हत्या की बात कबूली : डीएसपी
डीएसपी जोगिंद्र राठी ने बताया कि कुटेल के युवक रविंद्र की हत्या कर शव को रांवर के पास आवर्धन नहर में फेंक दिया था। रविंद्र के परिजनाें ने गांव की दूसरी बिरादरी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्हाेंने पूछताछ में रविंद्र की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की बात कबूली है। शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया गया था।


गांव की शांति कमेटी सीएम से करेगी मुलाकात
हलका विधायक नरेंद्र सांगवान ने बताया कि रविंद्र के परिजनों ने रविंद्र के छोटे भाई को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी है। जिस पर एसडीएम मुकुल कुमार ने आश्वासन दिया और अंतिम संस्कार के तुरंत बाद परिजनों व ग्राम सुधार कमेटी के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने के लिए करनाल नेवल हवाई अड्डे पर गए थे, लेकिन सीएम के न आने से मुलाकात नहीं हो सकी। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीएम से मुलाकात करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed