फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth Congressmen took to the streets by lifting gas cylinders on their heads

सिर पर गैस सिलिंडर उठाकर सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth Congressmen took to the streets by lifting gas cylinders on their heads
गांधी चौक पर महगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करते युवा काग्रेंस के लोग। अमर उजाला
करनाल। महंगाई के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा इकाई जिला प्रधान प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में महात्मा गांधी चौक पर एकत्रित होने के बाद कार्यकर्ता सिर पर रसोई गैस सिलिंडर लेकर नारेबाजी करते हुए पुराने जीटी रोड पर पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी सीवी चौहान ने कहा कि यदि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती महंगाई से जनता को निजात नहीं मिली तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर वर्ग पर महंगाई का असर है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से गृहिणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। मध्यम व निमभन वर्ग के लिए खाना पकाना ही मुश्किल हो रहा है। वहीं तेल के दाम बढ़ने से नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। 10 हजार रुपये मासिक मेहनताना पाने वाले व्यक्ति की पहुंच से पेट्रोल व डीजल बाहर हो चुका है। सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं। यही कारण है कि युवा कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए। कांग्रेस जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी। प्रदर्शनकारियों में बसंत राणा, शहरी जिलाध्यक्ष मनिंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र बजाज, गुलाब सिंह चौहान, मुकेश चौधरी, आर्यन चौधरी, संग्राम सिंह, राजीव बुटाना, ललित चौधरी, राजकिरण सहगल, अशोक दाबड़ा, दीपक जगदेव, जयकर्ण सोढी, अनिल राणा, विक्रम सांभली, पवन वाल्मीकि, राकेश डांगी व सिराज चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed