फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth Congress takes out candle march in support of wrestlers sitting on dharna

Karnal News: धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress takes out candle march in support of wrestlers sitting on dharna
करनाल। जंतर मंतर पर उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा युवा कांग्रेस ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इसमें शहरवासियों के साथ युवा खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च की शुरुआत गांधी चौक से हुई और घंटा घर चौक पर समाप्ति हुई।
विज्ञापन


मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि हरियाणा सरकार स्थिति स्पष्ट करें कि वे प्रदेश की पहलवान बेटियों के साथ हैं या नहीं। खिलाड़ी देश का सम्मान हैं। देश के तिरंगे के सम्मान में खिलाड़ी पसीना बहाते हैं। खिलाड़ियों का इंसाफ के लिए धरने पर बैठना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। सरकार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान नरेंद्र बजाज, मनिंदर सिंह, सिकंदर संधू, जोरावर संधू, विशाल सैनी, अंकुर मेहता, रोहित श्योराण, जयकरण, आशु नंबरदार, विकास संधू, अमित लाडवा, प्रतीक चौधरी, अंशुल चौधरी, संदीप बलडी, वतन, तमन शर्मा, अमन जोशी आदि नेतागण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed