{"_id":"60d24ec78ebc3e2d9e7d45e1","slug":"youth-commit-suicide-by-cerocin-oil-karnal-news-knl739561153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
विज्ञापन
गांव डबकौली कलां में सोमवार रात करीब 2:30 बजे 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा दी। किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और परिजनों का कहना है कि काम न मिलने के कारण कई दिनों से अजय परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा अजय पहले पड़ोस के गांव चोरा में ट्रैक्टर चलाता था लेकिन पिछले कई दिनों से वहां काम छोड़ चुका था।
सोमवार रात 2:30 बजे अजय ने घर के बाहर गली में बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। जब वह चिल्लाने लगा तो हम जाग गए और पड़ोसी भी बाहर आ गए। उन्होंने अजय पर कपड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिता गुरनाम ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अजय था और छोटा बेटा सागर है। अजय ही घर में कमाने वाला था।
मामले की कर रहे जांच
इस मामले में ब्याना चौकी इंचार्ज बलराज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि अजय काम न मिलने से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।