{"_id":"64e676629fd694a84c041de4","slug":"youth-carrying-food-for-sick-sister-dies-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-202540-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीमार बहन के लिए खाना लेकर जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीमार बहन के लिए खाना लेकर जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीमार बहन को खाना देने आ रहे भाई व उसके भांजे को बल्ला गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौत हो गई, उसका जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव बिराल निवासी लवकुश (30) मंगलवार रात बाइक से अपने भांजे के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीमार बहन के लिए खाना लेकर आ रहा था। जैसे ही वह बल्ला गांव के पास पहुंचा ब्रेकर पर ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें लवकुश की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद