फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth beated railway employer

ट्रेन में महिला से छेड़खानी करने पर कर्मचारी ने युवकों को रोका तो हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
youth beated railway employer
अज्ञात युवकों ने तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात रेलवे कर्मचारी और उसके बेटे पर पथराव कर दिया। पत्थर मारकर स्टेशन के चैंबर के शीशे भी तोड़ दिए। यह हमला रेलवे कर्मचारी द्वारा युवकों को ट्रेन में सवार महिलाओं से छेड़छाड़ करने से रोकने पर किया गया। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना और जीआरपी मौके पर पहुंची। मामले के अनुसार बीती रात तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन रुकी थी। जिसमें खिड़की पर दो महिलाएं अचानक शोर मचाने लगी। वहां खड़े दो युवक उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पर रेलवे कर्मचारी जनार्दन दत्त ने उन्हें रोका। उस समय तो युवक ट्रेन से उतर गए लेकिन जैसे ही ट्रेन चली गई उन्होंने जनार्दन दत्त पर हमला कर दिया। जनार्दन दत्त ने बेटे को मौके पर बुलाया तो बीच बचाव करने आए कर्मचारी के बेटे पर भी युवकों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद युवकों की भीड़ ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर स्टेशन पर फेंकने शुरू कर दिए जिससे रेलवे कर्मचारी सहम गए और उन्होंने अंदर से दरवाजे बंद कर दिए। युवकों ने पत्थरों से दरवाजे और खिड़कियों के कांच भी तोड़ डाले। गनीमत रही कि रेलवे का पैनल टूटने से बाल-बाल बच गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हमले के बाद युवकों की भीड़ वहां से गायब हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed