{"_id":"6add1b9988b57ac7f1024b07","slug":"awaiting-basmati-arrivals-prices-cross-rs-6500-karnal-news-c-18-knl1018-1019235-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बासमती की आवक का इंतजार, भाव 6500 रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बासमती की आवक का इंतजार, भाव 6500 रुपये पार
विज्ञापन
मंडी में रखा धान
करनाल। बासमती धान की फसल अभी मंडियों में पहुंचनी शुरू भी नहीं हुई है लेकिन इसके भाव किसानों को लाभ की उम्मीद जगा रहे हैं। पिछले सीजन में बासमती धान 5500 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इस बार इसके भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल के पार जा रहे हैं। हालांकि फसल की कटाई शुरू होने में अभी 10 से 15 दिन का समय और लग सकता है। किसानों की नजर आगामी भाव पर टिकी है।
मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक धीरे-धीरे कम होने लगी है। आवक घटने के साथ ही इसके भाव में तेजी आ रही है। हाथ से कटाई किए गए 1509 धान का भाव बढ़कर 4,400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। कंबाइन से कटाई किए गए धान के भाव 4,200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। दोनों में करीब 200 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर है। मौजूदा भाव के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा होने का अनुमान है।
स्टाॅक कर रखा है 1509 धान
कुछ किसानों ने 1509 की कटाई के बाद धान को स्टाॅक करके रखा है। उनका कहना है कि जब आवक कम होती है तो भाव में 300 से 400 रुपये तक का फायदा होता है। अब वे किसान 1509 धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि धान को सुखा कर और सफाई करके ला रहे हैं जिससे भाव अच्छा मिल रहा है।
विज्ञापन
बासमती धान की आवक तरावड़ी अनाज मंडी में ज्यादा रहती है। तरावड़ी का चावल विदेशों में निर्यात होता है, इसलिए किसान बासमती धान को तरावड़ी मंडी में ज्यादा बेचने के लिए लेकर जाते हैं। वहां भाव अच्छे मिलते हैं। करनाल और अन्य मंडियों में बासमती की आवक कम आती है। - सुरेंद्र त्यागी, प्रधान, मंडी एसोसिएशन, करनाल