फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man hanged himself in the toilet of medical college

Karnal News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in the toilet of medical college
- शामली शहर का रहने वाला था आर्यन, मानसिक तनाव से ग्रस्त होने के कारण किया गया था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मानसिक तनाव से ग्रस्त एक 22 वर्षीय युवक ने शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली शहर निवासी आर्यन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली शहर का रहने वाला 22 वर्षीय आर्यन तनाव से ग्रस्त होने के चलते तीन दिन पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। वीरवार को युवक के साथ उसका चाचा था। युवक ने दोपहर के समय शौचालय जाने की बात कही। शौचालय जाने के बाद जब युवक करीब 20 मिनट तक बाहर नहीं आया तो उसके चाचा ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वह परने के सहारे रोशनदान से लटका हुआ मिला। उसके बाद चाचा ने डॉक्टरों को बुलाया और युवक की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद संबंधित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed