फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man found hanging, wife suspected of murder

Karnal News: फंदे पर लटका मिला युवक, पत्नी पर हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging, wife suspected of murder
करनाल। विकास नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की मां ने उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है। क्योंकि घर से मृतक की पत्नी व बच्चे लापता हैं। सेक्टर 32, 33 थाना जांच कर रही है। बिहार निवासी मृतक श्रीराम (30) की मां रेखा ने बताया कि करीब तीन साल से उसका बेटा श्रीराम विकास नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह शेखपुरा गांव में रहती है। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके बेटे का शव घर पर पंखे पर लटका है। जब वह मौके पर पहुंची तो घर पर न तो उसके बेटे की पत्नी खुशबू मिली और न ही बच्चे। सेक्टर 32, 33 थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed