{"_id":"6407a9916bd60b044607ca54","slug":"young-man-found-hanging-karnal-news-c-18-knl1008-53082-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक
Wed, 08 Mar 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। एक युवक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से तलाक के बाद से युवक परेशान रहता था। इसी वजह से आत्महत्या करने का शक है।
मंगलवार को वार्ड नंबर 10 निवासी 32 वर्षीय सोनू अपने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी और पत्नी का झगड़ा होने के कारण तलाक हो चुका था। मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे सोनू अपने कमरे में पहुंचा, जिसके बाद से बाहर नहीं आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह फंदे से लटका था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद