फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man found hanging

Karnal News: फंदे पर लटका मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging
मां का आरोप, मायके गई पत्नी की धमकी के बाद दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। वार्ड नंबर-छह में घरेलू विवाद के चलते पति को छोड़कर पत्नी मायके चली गई। आरोप है कि जब युवक ने उसे वापस लाने का प्रयास किया तो पत्नी और मायके वालों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बंद कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तरावड़ी के वार्ड नंबर-छह निवासी शांति देवी ने बताया कि उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे अजमेर सिंह की शादी कैथल की रहने वाली गीता से हुई थी। जिसके तीन बच्चे हैं। घरेलू झगड़े के कारण पुत्रवधू उसे छोड़कर करीब एक साल पहले मायके चली गई थी।
विज्ञापन

21 नवंबर को अजमेर सिंह ने अपनी मां को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद से अजमेर काफी परेशान रहने लगा। उसे लगा कि उसके साथ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद तनाव में आकर अजमेर सिंह ने बंद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को जब उसकी मां ने फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed